भू-स्खलन से गिरी दीवार; 15 लाेगाें की माैत, बचाव कार्य जारी

उज्जवल हिमाचल। मुंबई

मुंबई में लगातार बारिश हो रही है, जिससे जगह- जगह जल भराव हो गए हैं। मुंबई में करीब आज सुबह 3.30 बजे के आस- पास से कम समय में भारी बारिश से जनजीवन बुरी तरह से प्रभावित हुआ है। रेलवे ट्रैक, सड़कें नदी-नालों की तरह नजर आ रहे हैं। यहां तक कि सड़क पर कारें भी बहती नजर आईं हैं। वहीं, मुंबई के चेंबूर क्षेत्र में दीवार गिरने से 10 लोगों की मौत हो गई है, जबकि विक्रोली में भी 4 लोगों की मौत हुई है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है। बारिश से मुंबई पानी-पानी हो गया है। महाराष्ट्र के चेंबूर और विक्रोली क्षेत्र में भू-स्खलन के कारण दीवार गिरने से 15 लोगों की मौत हो गई है।

राष्ट्रीय आपदा प्रतिक्रिया बल (एनडीआरएफ) ने कहा कि बचाव अभियान जारी है। पश्चिम रेलवे ने कहा है कि मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। ‘बहुत भारी वर्षा’ के कारण रेलवे पटरियों पर जलभराव के कारण 17 ट्रेनों को मुंबई और उपनगरीय क्षेत्रों में कई स्थानों पर स्थगित या मोड़ दिया गया है। जलभराव वाले क्षेत्राें में सभी पंप काम कर रहे हैं। मुंबई में बुरी तरह से सड़क और रेलवे यातायात प्रभावित हुआ है। लोकल ट्रेनों पर बारिश का भारी असर पड़ा है। कई क्षेत्राें में बारिश का पानी भर गया है। मुंबई में लगातार हो रही बारिश एक बार फिर यहां के लिए मुसीबत बन गई है।

यहां रात से हो रही भारी बारिश की वजह से जगह-जगह पर पानी भर गया है और सड़कों पर जल सैलाब देखा जा रहा है। दूसरी और मुंबई में आज सुबह भारी बारिश के बाद बारिश का पानी मुंबई के बोरीवली पूर्वी क्षेत्र में घुस गया। यहां पानी में कार भी बहती नजर आई है। मुंबई के कांदिवली पूर्वी क्षेत्र के हनुमान नगर में घरों में बारिश का पानी घुस गया है। आईएमडी ने 24 घंटे की चेतावनी में भारी से भारी बारिश मुंबई के कुछ क्षेत्राें में होने का रेड अलर्ट जारी किया था बिजली, गरज के साथ ही तेज हवाएं चलने का अनुमान भी जताया था।

बता दें कि महाराष्ट्र की राजधानी में मुंबई में आज बारिश के बाद कई जगह जलभराव हुआ। गांधी मार्केट में भी कुछ ऐसा ही नजारा सामने आया है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के कई हिस्सों में भारी बारिश हो रही है, जिसकी वजह से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मुंबई में लगातार बारिश के कारण सेंट्रल मेन लाइन और हार्बर लाइन पर लोकल ट्रेन सेवाएं प्रभावित हुई हैं। वहीं, मुंबई के विक्रोली क्षेत्र में रविवार तड़के एक ग्राउंड प्लस वन आवासीय इमारत ढह गई, जिसमें बीएमसी के अनुसार तीन लोगों की मौत हो गई, बचाव कार्य जारी है।