पालमपुर में बनी हिमुडा कॉलोनियों को नगर निगम ने लिया अपने अधीन

उज्ज्वल हिमाचल। पालमपुर

नगर निगम पालमपुर के दायरे में बनी हिमुडा कॉलोनियों को नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है। इसे लेकर नगर निगम पालमपुर व बिंद्राबन, लोहना और होल्टा के पार्षदों ने नगर निगम के अधीन लेने के लिए कई बिंदुओं व कॉलोनियों में मिलने वाली मूलभूत सुविधाओं पर विचार किया। इस मौके पर नगर निगम के आयुक्त डाॅ. आशीष शर्मा विशेष रूप से मौजूद रहे। इसे लेकर हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी बिंद्राबन, होल्टा और लोहना के पार्षदों ने भी इस संदर्भ में अपना पक्ष रखा। बैठक में कॉलोनी के तहत चल रही है सड़क के मरम्मत, पानी की व्यवस्थाओं व हिमुडा को देने वाली देनदारियां पर भी चर्चा की गई।

इस मौके पर नगर निगम मेयर गोपाल नाग ने कहा कि नगर निगम पालमपुर में दायरे में बनी हिमुडा कालोनियोंं को नगर निगम ने अपने अधीन ले लिया है। इन कॉलोनियोंको सचारु रूप से चलाने की जिम्मेदारी अब से हमारी है। आयुक्त आशीष शर्मा ने कहा की बिंद्राबन, लोहना और होल्टा कालोनियोंं अब नगर निगम के अधीन है। इस मौके पर हिमुडा कॉलोनी के अधिकारी से चर्चा कर कुछ फैसले लिए कि रख-रखाव शुल्क 31मार्च तक हिमुडा अधिकारी लेंगे।

वहीं 30 सितंबर तक पानी की आपूर्ति व्यवस्था की जिम्मेदारी व बिल हिमुडा द्वारा लिए जाएंगे। ताकि कॉलोनियों ने पानी का आपूर्ति व्यवस्था को समझने के लिए निगम को समय मिले। इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर विकास शर्मा, अधिशासी अभियंता अभिनव सकलानी, पार्षद पूनम बाली, संजय राठौर मौजूद रहे।

संवादददाताः गौरव कौंडल

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें