नगर निगम चुनावाें के बाद यह क्या बाेल गए राठाैर

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। साेलन

पूरी के पूरी सरकार ने सोलन नगर निगम जीतने के लिए दिन-रात एक कर दिया था। बावजूद इसके सोलन नगर निगम में पहले मेयर व डिप्टी मेयर की ताजपोशी हो गई है। सोलन की पहली मेयर पूनम ग्रोवर होगी तो डिप्टी मेयर राजीव कौडा को बनाया गया है। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर चुनाव प्रभारी राजेन्द्र राणा भी सोलन मे मौजूद रहे व नगर निगम बनाने के बाद कांग्रेस का जषन देखने लायक था।

हालांकि वोटिंग से पहले स्वास्थय मंत्री भी जीत के लिए आश्वसत थे, लेकिन जोड़-तोड़ की राजनीति इस मर्ताबा काम नहीं आई। शानदार जीत के बाद कांग्रेस अध्यक्ष कुलदीप राठौर ने बताया कि यह बिंदल की हार नहीं है। यह मुख्यमंत्री की हार है मुख्यमंत्री ने सोलन में खूब ऐडी सोलन में घसी लेकिन वह काम नहीं आई। उन्होंने कहा कि उन्हाेंने मुख्यमंत्री को चालेंज किया था कि पार्टी सिंबलन पर चुनाव करवाए जाए इसी का नतीजा है कि भाजपा को हार का मुंह देखना पड़ा वर्ना भाजपा जोड़-तोड़ की राजनीति से सभी को अपने साथ मिला लेती है।

उन्होंने कहा कि जनबल की जीत हुई है व धनबल को जनता ने पूरी तरह से नकार दिया है। नवनियुक्त मेयर पूनम ग्रोवर ने बताया कि उनकी प्राथमिकता सोलन को आर्दश शहर बनाएगी। उन्होंने कहा कि जो भी समस्याएं सोलन में है, उसे पूरा किया जाएगा। निश्चित तौर पर भाजपा सोलन की कुर्सी को कब्जाने के लिए भाजपा ने पूरी कोशिश की, लेकिन न तो जनता ने उन्हें पहले बहुमत दिया व न ही कांग्रेस के सोलन नगर निगम प्रभारी राजेंद्र राणा ने भाजपा को चक्रव्यूह भेदने का मौका दिया। यह साबित करता है कि भाजपा को अब अपनी उल्टी गिनती आरंभ कर देनी चाहिए, यह हम नहीं आम जनता कह रही है।