मुनीष शर्मा को फिर प्रदेश बास्केटबाल संघ की कमान

उज्जवल हिमाचल । कांगड़ा

मुनीष शर्मा को सर्वसम्मति से फिर प्रदेश बास्केटबाल संघ का अध्यक्ष चुन लिया गया है। कांगड़ा में शनिवार को राष्ट्रीय बास्केटबाल संघ के आब्र्जवर जुगराज सिंह की देखरेख में चुनाव हुए। मुनीष शर्मा अगले चार वर्षों के लिए पद पर बने रहेंगे।

  • कहा, कांगड़ा में जल्द होगा इंडोर स्टेडियम का निर्माण

इस दौरान जितेंद्र शर्मा ने बतौर आरओ शिरकत की। राष्ट्रीय आब्र्जवर जुगराज सिंह ने कहा कि प्रदेश बास्केटबाल संघ 15-20 वर्षों से मुनीष शर्मा के नेतृत्व में अपनी टीम के साथ बेहतर कार्य कर रहा है। उन्होंने प्रदेश में बास्केटबाल संघ को बुलंदियों तक पहुंचाया है।

इस अवसर पर पत्रकार वार्ता करते हुए मुनीष शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने नवंबर, 2018 में कांगड़ा में भव्य इंडोर स्टेडियम बनाने की घोषणा की थी। जिसके लिए 25 कनाल भूमि कांगड़ा बाइपास पर चयनित कर दी गई है और अतिशीघ्र इस भूमि पर इंडोर स्टेडियम बनाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस स्टेडियम में सभी तरह की गेम्स आयोजित की जाएंगी।

इस तरह है कार्यकारिणी

इस अवसर पर अजय सूद को सर्वसम्मति से प्रदेश बास्केटबाल संघ का महासचिव चुना गया। जबकि दीपक साहनी सीनियर वाइस प्रेसिडेंट, भावना शर्मा महिला सीनियर वाइस प्रेसिडेंट , मनोज चड्डा वाइस प्रेसिडेंट, राजकुमार राणा वाइस प्रेसिडेंट, धर्म सिंह वाइस प्रेसिडेंट, अशोक वर्मा वाइस प्रेसिडेंट और छुणकी देवी वाइस प्रेसिडेंट बनाए गए। एसोसिएट सदस्य के तौर पर ब्रिजमोहन, अशोक कुमार, संजय अंगरू चुने गए। वहीं करूण वर्मा, पवन कुमार, रचना शर्मा, डॉ प्रवीन व समरवीर एग्जिक्यूटिव मेंबर के रूप में चुने गए। सिलेक्शन कमेटी चेयरमैन के रूप में सुशील कुमार शर्मा, संदीप मित्तल व ब्रिजमोहन को चुना गया।