बाढ़ के प्रभाव से नगर निगम मंडी को हुआ 18 करोड़ का नुकसान

सम्बंधित विभागों को भेजी रिपोर्ट, सरकार से भरपाई की मांग

उमेश भारद्वाज। मंडी

नगर निगम मंडी में बाढ़ से हुए नुकसान और निगम द्वारा चलाए जा रहे सफाई अभियान के बारे में बैठक कर समीक्षा की गई। उपमहापौर वीरेंद्र भट्ट ने जानकारी देते हुए कहा कि पिछले दिनों हुई भारी बारिश से नगर निगम मंडी को लगभग 18 करोड रुपए का नुकसान हुआ है। इस दौरान नगर निगम के अधिकारियों व कर्मचारियों ने दिन रात लोगों के लिए कार्य किया और बैठक में हुए नुकसान का आंकलन भी किया गया।

उन्होंने कहा कि नुकसान की रिपोर्ट संबंधित विभाग को भेज दी गई है और विभाग से नुकसान की भरपाई के लिए राशि देने की मांग की गई है। वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि नगर निगम मंडी द्वारा सफाई अभियान को लेकर भी चर्चा की गई। इस दौरान यह भी फैसला लिया गया कि हर घर से सफाई शुल्क लिया जाएगा चाहे वह कूड़ा सफाई साथी को दे या ना दे।

यह भी पढ़ेंः प्रदेश में स्वास्थ्य व्यवस्था का बुरा हालः जयराम ठाकुर

वीरेंद्र भट्ट शर्मा ने कहा कि नगर निगम मंडी शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि शहर में स्ट्रीट लाइटों की समस्या को लेकर भी बैठक में चर्चा की गई तथा निगम के क्षेत्र में आ रही विभिन्न समस्याओं को भी वार्डाे के पार्षदों द्वारा नगर निगम के आयुक्त एचएस राणा के समक्ष रखा गया।

संवाददाताः उमेश भारद्वाज

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।