नालागढ़ के विधायक ने किया उपस्वास्थ्य केन्द्रो का लोकार्पण

Nalagarh MLA inaugurated sub-health centers
नालागढ़ के विधायक ने किया उपस्वास्थ्य केन्द्रो का लोकार्पण

नालागढ़ः- नालागढ़ के दत्तोवाल में बीजेपी विधायक लखविंदर सिंह पहुँचे, वहां पहुंचने के साथ सबका स्वागत किया। इस दौरान विधायक लखविंदर सिंह राणा ने 1 करोड़ 60 लाख से बने 6 स्वास्थ्य केंद्रों का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किए। जिसमें उप स्वास्थ्य केंद्र दत्तोवाल, खिल्लियां, बधेरी, बैहली, जुबाखड़ व उपस्वास्थ्य केंद्र जुखाडी शामिल हैं।

विधायक लखविंदर सिंह राणा ने अपने संबोधन में प्रदेश सरकार द्वारा करवाए गए। विकास कार्यों का व्याख्यान करते हुए कहा कि थोड़े समय में मुख्यमंत्री से जो मांगा उन्होनें दिया और हर डिमांड को पूरा कर दिखाया है।

यह भी पढ़ेंः-  प्रधानमंत्री का चंबा दौरा एक ऐतिहासिक दौरा, जिसको सभी लोग रखेंगे याद: केएल ठाकुर

राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री दौरे पर जो-ज़ो डिमांड मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के समक्ष रखी थी। वह पूरी हुई है और क्षेत्रीय जनता बहुत खुश है। जिसका जनता को भरपूर फ़ायदा मिल रहा है। उन्होंने कहा कि नालागढ़ विधानसभा क्षेत्र में व प्रदेश में भाजपा की सरकार बननी तय है।

जिसके बाद विकास की गति पहले से कई गुणा तेज होगी और कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री व स्वास्थ्य मंत्री के समक्ष उप स्वास्थ्य केंद्रों की माँग उठाई थी और उन्होंने माँग को पूरा किया है। जिससे क्षेत्रीय जनता को लाभ मिलेगा।
संवाददाताः- सुरेन्द्र सिंह सोनी
हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।