भाजयुमों ने नादौन में लगाया नमो टी स्टाल

उज्ज्वल हिमाचल। नादौन

भाजयुमों द्वारा चलाए जा रहे अभियान के निमित भाजयुमो नादौन मण्डल द्वारा नमो टी स्टाल रंगस में लगाया गया। जिसकी जानकारी देते हुए भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला महामंत्री प्रागुण गौतम ने बताया कि आम जनमानस को नमो ऐप के माध्यम से माइक्रो डोनेशन अभियान से जोड़कर विकसित भारत अभियान में भाग लिया जा रहा है।

अतः पूरे प्रदेश भर में ये स्टाल लगाए जा रहे हैं। इस कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व विधायक विजय अग्निहोत्री, भाजपा मण्डल अध्यक्ष वीरेंद्र पठानिया, भाजयुमो अध्यक्ष अक्षय शर्मा, अभिनिश जँवाल, आर्यन गर्ग, जितेंद्र जिन्दू सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्तिथ रहे।

संवाददाताः एमसी शर्मा

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें