नारी शक्ति महिला मंडल ने मांगों को लेकर विधायक प्रकाश राणा से की मुलाकात

जतिन लटावा। जोगिंद्रनगर

पूर्व बीडीसी वॉइस चेयरमैन सुरजीत सिंह व खलेही बूथ अध्यक्ष अनूप सिंह की अध्यक्षता में आज नारी शक्ति महिला मंडल लकरेहड़ ने अपनी मांगों को लेकर विधायक प्रकाश राणा से उनके निजी कार्यलय गोलवां में भेंट की। इस अवसर पर विधायक जी ने शमशान घाट लकरेहड़ रास्ते के लिए 1 लाख व महिला मंडल को फर्नीचर हेतु 10 हजार रुपये देने की घोषणा की। हैंड पम्प में मोटर लगवाने के लिए विभागीय अधिकारियों को तुरंत प्रभाव से निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि हमने पहले भी इनके मोक्षधाम के लिए 1 लाख रुपये की धनराशि स्वीकृत की है।

आगे विधायक ने कहा कि आप महिला मण्डल भवन हेतु जमीन विभाग के नाम करे हम जल्दी ही आपके महिला मंडल भवन के लिए भी धनराशि का प्रावधान करेंगे। भविष्य में आपके जो भी कार्य हैं हमसे सीधा संपर्क करें व अपने कार्य हल करवाएं। इस अवसर पर महिला मंडल की प्रधान रीता देवी सचिव अनिता देवी उप प्रधान बिना देवी व अन्य आए हुए महिला मंडल के सभी सदस्यों ने विधायक प्रकाश राणा का आभार जताया। नारी शक्ति महिला मंडल ने विधायक को भरोसा दिलाया कि हम भविष्य में भी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे और हमारा समर्थन हमेशा आपको ही रहेगा।