नौसेना के पूर्व सैनिकों ने मनाया नौसेना दिवस

नौसेना के पूर्व सैनिकों ने मनाया नौसेना दिवस

Navy Day celebrated by ex-servicemen of the Navy
हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है।

शाहपुरः शाहपुर के चंबी में नौसेना दिवस पर पूर्व सैनिकों ने नौसेना दिवस मनाया। जिसमें भारतीय नौसेना के सेवानिवृत्त कमांडर एसएस गुलेरिया ने मुख्यतिथि के रूप में शिरकत की। इस मौके पर समस्त पूर्व सैनिकों ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। साथ ही नौसेना के वरिष्ठ सैनिकों को सम्मानित किया गया। साथ ही आज पूर्व सैनिकों ने इस दिवस पर मिलकर अपनी यादों को ताजा किया।

वहीं मुख्यतिथि एसएस गुलेरिया ने अपने संबोधन में कहा कि हर साल 4 दिसंबर को भारतीय नौसेना दिवस मनाया जाता है। 1971 में हुए भारत पाकिस्तान युद्ध में भारतीय नौसेना की जांबाज और साहसिक जीत के लिए इस दिन को मनाया जाता है, और उनके योगदान को याद किया जाता है। इसी ऐतिहासिक दिन की याद में समुद्री सीमाओं की रक्षा करने वाले नौ सैनिकों के सम्मान में नौसेना दिवस को धूमधाम से मनाते हैं।

यह भी पढ़ेंः 7.27 ग्राम चिट्टे के साथ फतेहपुर पुलिस ने महिला को पकड़ा रंगे हाथ

इस मौके आर के स्वरूप रिटायर्ड चीफ इंजीनियर एओपी सिंह, बीएस पठानिया, राजेश राणा, जीएस पठानिया, नवजीवन छिव, बीएस राणा, कुलभूषण शर्मा, महिंद्र धीमान डिप्टी डायरेक्टर धर्मशाला, जेस पठानिया एसीएल डोगरा शशि पाल रिटायर्ड एक्सियन, सहित समस्त नौसेना के पूर्व सैनिक मौजूद रहे।

संवाददाताः शाहपुर ब्यूरों।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।