डाॅ. राजीव सैजल सहित कई नेताओें ने सुरेश कश्यप को पार्टी प्रदेशाध्यक्ष बनने पर दी बधाई

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डाॅ. राजीव सैजल ने आज यहां सुरेश कश्यप को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बनने पर बधाई दी। उन्होंने वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का राज्य अध्यक्ष बनाने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर और संगठन महामंत्री पवन राणा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जहां एक ओर पार्टी और भाजपा कार्यकर्ताओं में उनकी नियुक्ति के प्रति जोश है, वहीं दूसरी ओर अनुसूचित जाति वर्ग ने भी उनके भाजपा प्रदेशाध्यक्ष बनने पर हर्ष व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप जैसे युवा अनुभवी और ऊर्जावान व्यक्ति को प्रदेश भाजपा की कमान मिलने से यह निश्चित है कि पार्टी उनके मार्गदर्शन में 2022 में होने वाले विधानसभा चुनावों में अभूतपूर्व जीत हासिल करेगा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर एक बार पुनः प्रदेश के मुख्यमंत्री बनेंगे। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप दो बार पच्छाद क्षेत्र का विधायक के रूप में प्रतिनिधित्व कर चुके हैं और मई 2019 में शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए हैं।

सुरेश कश्यप वायु सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में संगठन के लिए निःस्वार्थ भाव से काम करते हुए वे आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। सुरेश कुमार कश्यप को हिमाचल प्रदेश भारतीय जनता पार्टी का प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त किये जाने पर प्रदेश के जल शक्ति मन्त्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने उन्हे बधाई दी है। ठाकुर ने अपने बधाई संदेश में कहा की सुरेश कश्यप की अध्यक्षता में प्रदेश भाजपा नये आयाम स्थापित करेगी।

उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी वर्ष 2022 के विधानसभा चुनावों में पार्टी की जीत सुनिश्चित कर प्रदेश में पुनः भाजपा की सरकार सतासीन होगी। उन्होंने कहा की सुरेश कश्यप का जन्म जिला सिरमौर के पप्लाहन गांव में मार्च, 1971 में एक साधारण परिवार में हुआ है। सुरेश कश्यप ने वर्ष 2012 से 2019 तक पच्छाद विधान सभा क्षेत्र का दो बार प्रतिनिधित्व किया है व मई, 2019 में 17वीं लोकसभा के लिए शिमला संसदीय क्षेत्र से सांसद चुने गए। राजनीति में आने से पहले कश्यप जी वर्ष 1988 से 2004 तक भारतीय वायु सेना में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

जल शक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर ने भी वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है। वहीं, वन मंत्री गोविन्द सिंह ठाकुर ने वर्तमान सांसद सुरेश कश्यप को प्रदेश भाजपा का अध्यक्ष बनने पर बधाई देते हुए उनकी नियुक्ति पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर का आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि विधायक और संासद के रूप में उनके अनुभवों से पार्टी लाभान्वित होगी। सुरेश कश्यप जमीन से जुड़े हुए नेता है और उनमें समाज के वंचित वर्ग के लिए काम करने की इच्छाशक्ति है। उनके भाजपा अध्यक्ष बनने से प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश पैदा होगा और वह पार्टी को नई ऊंचाइयों तक लेकर जाएंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में युवाओं की प्रतिभा का सम्मान किया जाता है और सुरेश कश्यप के अध्यक्ष बनने से प्रदेश के अधिक युवा पार्टी से जुड़ेंगे। एक साधारण कार्यकर्ता के रूप में कार्य करते हुए आज वे इस मुकाम तक पहुंचे हैं, जो यह दर्शाता है कि भाजपा आम कार्यकर्ता की पार्टी है। सुरेश कश्यप के संगठन के लिए निस्वार्थ भाव से किए कार्यों के कारण ही वह आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं।

कृषि मंत्री डाॅ. रामलाल मारकंडा ने सुरेश कश्यप को हिमाचल प्रदेश भाजपा का नया अध्यक्ष चुने जाने का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप एक युवा एवं अनुभवी नेता हैं, जो निःसंदेह प्रदेश में भाजपा को नई दिशा देंगे और उनके नेतृत्व में मजबूती से आगे बढ़ेगा। डाॅ. मारकंडा ने इस नई जिम्मेदारी के लिए सुरेश कश्यप को हार्दिक बधाई देते हुए कहा है कि वह सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाकर प्रदेश के विकास और समाज के हर वर्ग की सेवा के लिए तत्परता से कार्य करेंगे।

शहरी विकास मंत्री सरवीण चैधरी ने संसदीय क्षेत्र शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को राज्य भाजपा अध्यक्ष के पद पर नियुक्ति की बधाई दी। सरवीण चैधरी ने सुरेश कश्यप के कुशल नेतृत्व पर विश्वास जताते हुए कहा कि उनके मार्गदर्शन से भाजपा राज्य के लोगों का विश्वास जीतने में सफल रहेगी और पार्टी नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगी। उद्योग मंत्री बिक्रम सिंह ने संसदीय क्षेत्र शिमला के सांसद सुरेश कश्यप को राज्य भाजपा अध्यक्ष बनने पर बधाई दी।

उद्योग मंत्री ने सुरेश कश्यप को भाजपा प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त करने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कंेद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि सुरेश कश्यप के नेतृत्व में पार्टी राज्य में नई ऊंचाइयांे पर पहुंचेंगी।