देशद्रोह मामले में गिरफ्तार नीरज भारती को मिला पुलिस रिमांड

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। शिमला

पूर्व सीपीएस व कांग्रेस विधायक रहे कांगड़ा ज्वाली के नीरज भारती 30 जून तक पुलिस रिमांड में रहेंगे। बता दें सीआईडी ने शुक्रवार को नीरज भारती को गिरफ्तार किया था। बाद आज एसीजेएम सिद्धार्थ सरपाल के समक्ष पेश किया। जहां दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद अदालत ने नीरज भारती को 30 जून मंगलवार तक पुलिस रिमांड में भेज दिया गया।

  • बिहार चुनावों से जवानों को जोड़ने वाली फेसबुक पोस्ट देशद्रोह कैसे हो सकती है ?

इससे पहले सीआईडी भारती से पूछताछ के लिए 7 दिन का रिमांड मांग रही थी। बचाब पक्ष के वकील अजय कोछड़ ने दलील दी कि नीरज भारती कोई अपराधी नही है। नीरज भारती की पोस्ट से सेना का मनोबल कैसे गिरेगा, इससे सरकार के खिलाफ सेना कैसे हो सकती है। बिहार चुनावों से जवानों को जोड़ने वाली फेसबुक पोस्ट देशद्रोह कैसे हो सकती है। लोकतंत्र में अभिव्यक्ति की आजादी पर इस तरह से बंदिश नही लगाई जा सकती। आईटी के मामले को राजनीतिक मामला बनाकर इनको जानबूझकर फंसाने की कोशिश की गई है।

सैद्धान्तिक लड़ाई लड़ रहे है जिसको आगे भी जारी रखेंगे

वहीं नीरज भारती ने कहा कि मोदी सरकार में लोकतंत्र खतरे में है उसको बचाने के लड़ाई है। देश में बोलने की आज़ादी भी छीनी जा रही है। वह सैद्धान्तिक लड़ाई लड़ रहे है जिसको आगे भी जारी रखेंगे।

  • भाजपा सरकार केंद्र में आई है तब से सीमाओं पर सैनिक हो रहे शहीद….

नीरज भारती की पत्नी मोनिका भारती ने कहा कि वह अपने पति के साथ है। जब से भाजपा सरकार केंद्र में आई है सीमाओं पर सैनिक शहीद हो रहे है। ऐसे में कोई सवाल भी न पूछे। सवाल पूछने वालों पर देशद्रोह के मुकदमे दर्ज हो रहे है। ये लड़ाई जारी रहेगी।