न्यू पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी संघ ने स्वीकार की सीएम जयराम की चुनौती

विनय महाजन । नूरपुर

मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का चैलेंज विधानसभा में न्यु पेंशन स्कीम में कार्यरत कर्मचारियों अधिकारियों को कि पुरानी पेंशन चाहिए तो चुनाव लड़कर विधायक बन कर विधानसभा में पहुंचे और पुरानी पेंशन लें। इस चुनौती को न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ हिमाचल प्रदेश स्वीकार करता है।

डॉक्टर संजीव गुलेरीया प्रदेश अध्यक्ष न्यु पेंशन स्कीम रिटायर्ड कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने आज यहां प्रेस कांफ्रेंस संबोधित करते हुए कहा कि एनपीएस में रिटायर कर्मचारी अधिकारी आगामी विधानसभा चुनाव में हिमाचल क्षेत्रिय गठबंधन एचआरए (H.R.A. हिमाचल रिजीनल एलांएस ) के साथ मिलकर अपने रिटायर्ड कर्मचारियों अधिकारियों को चुनाव मैदान में भाजपा कांग्रेस उम्मीदवारों को हराने के लिए उतारा जाएगा। डाक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि जयराम ठाकुर की यह हसरत भी हम पुरी करेंगे ।

डॉक्टर संजीव गुलेरीया ने कहा कि एन. पी. एस. कर्मचारियों अधिकारियों और प्रदेश में 15 लाख पढ़े लिखे बेरोजगार युवाओं, आउटसोर्सिंग कर्मचारियों, अनुबंध कर्मचारियों, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी जो आज दिन तक 17 वर्षों से नियमित होने की राह देख रहे हैं, करुणामूलक नौकरी मिलने का वर्षों से इंतजार कर रहे पात्र युवा इन सभी के सहयोग और प्रदेश की जनता के सहयोग और आशीर्वाद से विधायक बन कर जयराम ठाकुर जी की हसरत पूरी करेंगे।

डॉ संजीव गुलेरिया ने कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री का कहना है की मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा नहीं है। इस पर डॉ गुलेरीया ने मुख्यमंत्री को सलाह देने के लहज़े में कहा कि अगर अपने विधायकों की 2 महीने की सैलरी काट लें और मुख्यमंत्री राहत कोष में पैसा जमा हो जाए तो तकरीबन 578,000,000 रूपए का सदुपयोग मुख्यमंत्री कर सकते हैं। वैसे भी मुख्यमंत्री कर्ज लेकर मुलाजिमों का भुगतान चुनाव के नजरिए से करने में जुटे हैं।