नई रणनीति वह जोश के साथ पंजाव चुनाव में उतरेगी, भाजपा

उज्जवल हिमाचल डेस्क…
भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम के सहारे मैदान पंजाव चुनाव में इस वार खास रणनीति से उतरने वाली है। पंजाब में भाजपा ने ‘दाएं हाथ से काम करो बाएं को पता न चले की’ नीति अपनाई है। पंजाबियों को अब यह बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री और केंद्र सरकार ने पंजाब के लिए क्या.क्या किए हैं, इसके लिए बाकायदा 71 पेज की एक किताब छपवाई गई है। इसे हर विधानसभा क्षेत्र में 150 से 200 प्रमुख लोगों को भेंट किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार का सिखों के साथ विशेष संबंधश् नाम से प्रकाशित यह किताब भाजपा करीब तीन सप्ताह से वितरित कर रही है।

किसान विरोध के बीच विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा बांट रही 71 पेज की किताब

अब तक करीब 19,470 किताबों का वितरण किया जा चुका है। इस पुस्‍तक के जरिये भाजपा पीएम नरेंंद्र मोदी के सिखों और पंजाब से जुड़ाव के बारे में बताया गया है। इसमें मोदी के पंजाब की सियासत और आम जनजीवन से जुड़ाव को भी रेखांकित किया गया है।