उपचुनाव में भारी बहुमत से जीत दर्ज करेगी कांग्रेस: राजीव शुक्ला

उज्जवल हिमाचल। धर्मशाला

उपचुनावों व विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने भी कमर कस ली है। इस बीच हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी राजीव शुक्ला धर्मशाला पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाला वर्ष 2022 हमारा है यानी कांग्रेस का है तथा वर्ष 2022 में होने वाले चुनाव में कांग्रेस की जीत निश्चित है। भावी चुनावों में कांग्रेस पार्टी को तीन चौथाई बहुमत कैसे प्राप्त करना है। इसकी भावी रणनीति तैयार की जा रही है प्रदेश में तीन विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के बारे में पूछने पर उन्होंने कहा कि इन तीनों उपचुनाव में कांग्रेस की भारी बहुमत से जीत होगी।

उप चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों के बारे में पूछने पर शुक्ला ने कहा कि पार्टी में उम्मीदवारों का चयन हर पहलू से सोच समझकर किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी के संगठन को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में शुक्ला ने कहा कि संगठन में सवाल हर पार्टी में होते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप राठौर, पूर्व मंत्री सुधीर शर्मा, पूर्व सांसद चंद्र कुमार, विधायक पवन काजल, पूर्व विधायक अजय महाजन पार्टी के प्रदेश महासचिव केवल सिंह पठानिया सहित अनेक पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़े: राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर होंगे हिमाचल के नए राज्यपाल, हरियाणा भेजे बंडारू