गरीबों की सहायता के लिए बनाई अगली रणनीति : पठानिया

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

महिला कांग्रेस शाहपुर ने प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के साथ कांग्रेस कार्यलय रैत में काेरोना वायरस महामारी के चलते महिला कांग्रेस शाहपुर से कार्यों की समीक्षा की ओर लोकडॉन-4 में इस काेरोना वायरस जैसी महामारी से निपटने के लिए ओर गरीबों की सहायता के लिए अगली रणनीति बनाई। पठानिया ने कहा कि  लोकडॉन-1, लोकडॉन-2, लोकडॉन-3 में महिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस, सेवादल कांग्रेस, पेंशनर संघ, सोशल मीडिया कांग्रेस के द्वारा किए कार्यों की सराहना की और धन्यवाद किया।

एवरेस्ट पब्लिकस्कूल में ऑनलाइन एडमिशन के लिए इस लिंक पर क्लिक करें

http://eepurl.com/g0Ryzj

शाहपुर कांग्रेस इस संकट की घड़ी में विधानसभा शाहपुर क्षेत्र के 112 बूथों में कांग्रेस की बनाई हुई आपदा प्रबंधन कमेटियां जनता के साथ खड़ी दिखी। महिला कांग्रेस अध्यक्ष नीना ठाकुर ने कहा कि शाहपुर महिला कांग्रेस ने करोना वायरस महामारी के दौरान लगे कर्फ्यू में लगभग 5000 मास्क खुद हाथों से बनाए और सेनेटाइजर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और आपदा प्रबंधन कमेटियों द्वारा बांटे गए।

जगह-जगह सेनेटाइजर का भी छिड़काव किया और जगह-जगह जरूरतमंद लोगों को खाद्यान्न जैसी सामग्री बांटी, जो कि अति सराहनीय कार्य था। कोविड-19 के लिए प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया के माध्यम से महिला कांग्रेस शाहपुर ने प्रदेश सरकार को 17700 रुपए राहत कोष में भेजे।