नूरपुर में एनएचएम कर्मी पैन डाउन हड़ताल पर, सरकार पर जड़े अनदेखी के आरोप

विनय महाजन। नूरपुर

नूरपुर गंगथ मेडिकल ब्लॉक में आज दूसरे दिन अपनी मांगों को लेकर एनएचएम अनुबंध कर्मियों ने की एकदिवसीय पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल के दौरान सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। यह जानकारी नुरपुर ब्लॉक मेडिकल गंगथ के अस्पताल में धरने पर बैठे एनएचएम ब्लॉक के प्रधान मोहम्मद रफी ने आज मौके पर दी। आज अपनी मांगों को लेकर राज्य स्वास्थ्य समिति अनुबंध कर्मचारी संघ ब्लॉक गंगथ के कर्मचारियों ने एक दिवसीय सांकेतिक पेन डाउन हड़ताल की।

इस मौके पर अनुबन्ध कर्मियों ने राज्य और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी व पोस्टर बनाकर प्रदर्शन भी किया।इस मौके पर स्वास्थ्य अनुबंध कर्मचारी ब्लॉक गंगथ के प्रधान मौहम्मद रफीने बताया कि काफी लंबे समय से प्रदेश सरकार से अपनी मांगों को पूरा करने के लिये संघ आवाज उठा रहा है, लेकिन अभी तक सरकार ने उनकी मांगों को नजरअंदाज किया है इसी के चलते आज पेन डाउन सांकेतिक हड़ताल की गई है और आज कोई भी कार्य नही किया जाएगा और जब तक उनकी मांगे पूरी नही होती आंदोलन आगे भी जारी रहेगा।

उन्होंने बताया कि उनकी प्रमुख मांगें हैं कि कर्मियों के लिए रेगुलर पॉलिसी बनाई जाए और रेगुलर पे स्केल लागू किया जाए या जब तक रेगुलर पॉलिसी नही बनती तो अन्य कर्मचारियों की तरह रेगुलर पे स्केल दिया जाए। उन्होंने कहा की इस बारे में प्रदेश सरकार को अवगत करवाया गया है। उन्होंने कहा कि कोविड काल में उन्होंने अपनी जान पर खेलकर अपनी ड्यूटी निभाई है। फिर भी उनके साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। इस मौके पर एनएच एम कर्मियों ने एकजुटता दिखाई।