मास्क नहीं पहना, तो कटेगा भारी भरकम चालान

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

जिला कांगड़ा के पुलिस थाना फतेहपुर की टीम आजकल बिना मास्क पहने वाहन चलाने वालों पर पूरी तरह से सख्त हो गई है। बता दें जिला पुलिस प्रमुख बिमुक्त रंजन के निर्देशों पर ब कोविड-19 काल दौरान जारी सरकारी गाइडलाइन अनुसार मास्क पहन कर बाहन चलाना उतना ही अनिवार्य कर दिया गया है, जितना दोपहिया वाहन चालक के लिए हैलमेट पहनना।

इस पर पूरी तरह से अमल करवाने के लिए पुलिस थाना फतेहपुर की टीम जुट चुकी है। पहले बिना मास्क वाहन चालक को हिदायत दी जा रही है, फिर भी अगर वाहन चालक पुलिस द्बारा दी गई हिदायत पर अमल नहीं करता है, तो उस पर भारी-भरकम जुर्माना भी लगाया जा रहा है। इसी के तहत मंगलबार को एएसआई हरजीत सिंह के नेतृत्ब में थाना के समीप नाका लगाकर बाहन चालकों को मास्क पहनकर बाहन चलाने के लिए प्रेरित भी किया गया।

एएसआई हरजीत सिंह ने बताया पुलिस द्बारा चलाए गए अभियान में पहले हिदायत दी जा रही है, फिर भी नही माने तो चालान किया जा रहा है। बताया बिना मास्क के बाहन चालक को अधिकतम 5000 रुपए तक भी जुर्माना हो सकता है।