जिला से मुख्यमंत्री होने के बाद भी विकास के नाम पर कुछ नहीं : राठौर

उमेश भारद्वाज। मंडी

पीसीसी प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर ने मंडी जिला में ठप्प पड़े विकास और सड़कों की खस्ता हालत को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर पर उनके गृह विधानसभा क्षेत्र सराज में हमला बोला है। कुलदीप सिंह राठौर ने वीरवार को सराज दौरे के दौरान कहा कि मंडी दौरे पर आने से पहले सोचा था की मंडी जिले का बहुत विकास हुआ होगा। उन्होंने कहा कि मंडी जिला का मुख्यमंत्री होने के बाद यहां विकास के नाम पर कुछ नहीं हुआ है। सड़कों की खराब हालत है, जगह-जगह गड्ढे पड़े हैं। उन्होंने कहा कि वे जिस भी विधानसभा में गए वहां पर लोग वर्तमान सरकार से दुखी है। महंगाई चरम सीमा पर पहुंच गई है। उन्होंने कहा कि जंजैहली विधानसभा क्षेत्र में जनता का जन सैलाब उमड़ कर सामने आया है।

  • लोग वर्तमान सरकार से नाराज
  • बजट अभी तक खर्च नहीं किया गया, इसका जवाब मुख्यमंत्री सराज की जनता को दे

ये बात का संकेत है कि लोग वर्तमान सरकार से नाराज हैं और 2022 में बदलाव का संकेत है। जो कार्य कांग्रेस के कार्यकाल में सराज में विधानसभा क्षेत्र में शुरू हुए थे जिसके लिए कांग्रेस सरकार ने बजट का प्रावधान किया था। वह अभी तक अधुरे पड़े हैं। और बजट अभी तक खर्च नहीं किया गया है। इसका जवाब मुख्यमंत्री को सराज की जनता को देना होगा। जंजैहली में उमड़ी भीड़ को देखकर कुलदीप सिंह राठौर ने मुख्यंमंत्री के लिए कड़ी चुनौती करार दिया। मंडी जिला से पूर्व में मंत्री रहे कौल सिंह ठाकुर ने प्रदेश सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि मंडी जिला में सड़कों की हालत काफी दयनीय है, महंगाई आसमान छू रही है। देश को आजादी दिलाने में कांग्रेस पार्टी का बहुत बड़ा योगदान रहा है। भूमि सुधार कानून, बैंकों का केंद्रीकरण, स्वास्थ्य संस्थान, शिक्षा क्षेत्र में थोक में स्कूल खोले, सड़कों का जाल बिछाया है और कांग्रेस पार्टी विकास में विश्वास रखती है। कुलदीप राठौर ने कहा कि लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस पार्टी टिकट जिसको भी देगी उसे सभी भारी मतों से उसे विजयी बनाकर लोकसभा में भेजेंगे।

 

जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रकाश चौधरी ने कहा कि सराज विधानसभा क्षेत्र का अधिकांश विकास स्थानीय नेता चेतराम ठाकुर के अथक प्रयासों व पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के आशिर्वाद से ही हुए हैं। चेतराम ठाकुर व कांग्रेस कार्यकर्ताओं की पीठ थपथपाई। इसके साथ ही संगठन को और अधिक मजबूत कर आगमी लोकसभा चुनावों में डट जाने का आहवान भी किया।

  • कार्यक्रम में ये भी रहे मौजूद

इस मौके पर सराज प्रभारी आदित्य विक्रम सिंह, सराज ब्लाक अध्यक्ष टेक सिंह चौहान, जिला कांग्रेस युवा अध्यक्ष तरूण ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रिंकु चंदेल, सेवा दल अध्यक्ष प्रेम लाल गुड्डू, विजय पाल सिंह, जगदीश रेड्डी, टेक चंद, दौलत राम, सराज युवा कांग्रेस अध्यक्ष गोपाल सहगल, दिनेश रावत, खुबे राम, भुपेंद्र, पाल, राजेंद्र शर्मा, ओम प्रकाश, वेद शर्मा, चेतन ठाकुर, प्रदीप शर्मा, गुरमुख सिंह नामधारी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।