आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को घर पहुंचाया जा रहा न्यूट्रिशन

उज्जवल हिमाचल। फतेहपुर

बाल विकास परियोजना कार्यलय फतेहपुर के तहत पड़ते भिन्न-भिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत बच्चों को कोविड-19 समय दौरान विभाग द्बारा घर द्बार राशन पहुंचाया जा रहा है। इसी कड़ी के तहत आंगनबाड़ी केंद्र फतेहपुर वन कर्मियों ने भी बच्चों के घर-घर जाकर न्यूट्रिशन वितरित किया। जानकारी देते आंगनबाड़ी केंद्र कर्मी ने बताया कुछ अभिभावक खुद राशन लेने पहुंच रहे हैं व कुछ के घरों में राशन पहुंचाया जा रहा है।

बाल विकास परियोजना अधिकारी फतेहपुर रणजीत सिंह ने बताया विभाग द्बारा केंद्रों में पंजीकृत बच्चों के घर द्बार राशन पहुंचाने की मुहिम चलाई हुई है, जिसके तहत महीने की पहली, दो व तीन तारिख को आंगनबाड़ी केंद्र खोलते हुए राशन वितरित किया जा रहा है। उन्होंने बताया राशन के साथ-साथ कुछ सब्जियां भी दी जा रही हैं, ताकि बच्चों को पर्याप्त मात्रा में न्यूट्रिशन मिल सके।