लंबित पड़े कार्याें काे शीघ्र पूरा करें अधिकारी : महेंद्र सिंह ठाकुर

राजीव ठाकुर। मंडी

राजस्व व सैनिक कल्याण मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर आज ज़िला जन शिकायत निवारण समिति की बैठक की अध्य्क्षता की। इस अवसर पर मंडी सांसद रामस्वरूप शर्मा और हिमाचल प्रदेश के सात विद्यायक व अन्य सरकारी अधिकारी उपस्थित थे महेंद्र सिंह ठाकुर ने अपने संबोधन में कहा कि हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने मंडी के लिए शिवधाम धाम, हेलीपैड व अन्य कार्य मंडी के लिए दिए, महेंद्र सिंह ठाकुर ने सरकारी अधिकारियों को आदेश दिए कि जो भी कार्य लबित पड़े हैं, उनको जल्दी-जल्दी पूरा करें।

महेंद्र सिंह ठाकुर ने मंडी डीसी ऋग्वेद ठाकुर को आदेश किए हिमाचल प्रदेश के सभी SDM को आदेश करें की बरसात के दिनों किसी को भी जरूरत पड़े उनकी हेल्प करो जैसे कि कोई राहत सामग्री देने की जरूरत है, तो दो। इस अवसर पर मंडी डीसी ऋग्वेद ठाकुर, मंडी SP गुरदेव शर्मा व अन्य लोग उपस्थित थे।