कोरोना महामारी से लड़ने को बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व कर्मचारियों ने भेंट किया 1 दिन का वेतन

उज्जवल हिमाचल ब्यूरो। कांगड़ा
बज्रेश्वरी मंदिर कांगड़ा के अधिकारियों व सभी कर्मचारियों ने अपने 1 दिन का वेतन कोरोना महामारी की इस विकट परिस्थिति में सहायता स्वरूप एसडीएम कांगड़ा के समक्ष भेंट किया। इनके द्वारा कुल 33696 रुपए की कुल राशि चेक के माध्यम से एसडीएम कांगड़ा अभिषेक वर्मा के समक्ष कोरोना महामारी से लड़ाई में सहायता स्वरूप दी गई। एसडीएम कांगड़ा ने इन सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को इस सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि यह ऐसा समय है। जिसमें समाज के प्रत्येक व्यक्ति को आगे आकर एक दूसरे की सहायता करनी चाहिए। यही समय है जिसमें प्रत्येक व्यक्ति मानवता की एक मिसाल पेश कर सकता है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जरूरतमंद को इस समय उचित सहायता मिलनी बहुत आवश्यक है। और यह तभी संभव है जब हम प्रत्येक अपनी जिम्मेवारी समझे, और आगे आकर प्रत्येक जरूरतमंद की सहायता करें। आज इस मौके पर अभिषेक वर्मा के समक्ष मंदिर परिसर के अधिकारी दलजीत शर्मा, कनिष्ठ अभियंता विजय कुमार व उनके अन्य सहयोगी मौजूद रहे।