महेंद्र सिंह की तुलना हिटलर के मंत्री के साथ, बताया प्रोपगैंडा मिनिस्टर

कहा, महेंद्र सिंह ठाकुर चुनावों से ठीक पहले निकल गए हैं प्रोपगैंडा फैलाने

उमेश भारद्वाज। मंडी

जिला कांग्रेस कमेटी मंडी ने सोमवार को जिला मुख्यालय में जन आक्रोश रैली का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रकाश चौधरी द्वारा की गई। वहीं, रैली में प्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष कुलदीप सिंह राठौर बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर कांग्रेस द्वारा डीसी मंडी अरिंदम चौधरी के माध्यम से प्रदेश के राज्यपाल को एक ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। कार्यकताओं ने गांधी भवन से मंडी के पूरे बाजार में प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस अवसर पर मीडिया को संबोधित करते हुए कुलदीप राठौर ने कहा की मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार में जय शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर प्रोपेगेंडा मिनिस्टर हैं।

उन्होंने जलशक्ति मंत्री महेन्द्र सिंह ठाकुर की तुलना हिटलर से करते हुए कहा कि महेंद्र सिंह ठाकुर ने चुनाव को लेकर यहां वहां घूमना शुरू कर दिया है और प्रदेश में कानून व्यवस्था खत्म हो चुकी है। इसके खिलाफ कांग्रेस का हर स्तर पर विरोध लगातार जारी रहेगा। ज्ञापन में कांग्रेस द्वारा राज्यपाल से धर्मशाला के भाजपा विधायक द्वारा अपनी एचएएस पत्नी पर घरेलू हिंसा के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। इसके अलावा कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्यपाल से एचएएस अधिकारी ओशीन शर्मा और उसके परिवार को सुरक्षा प्रदान करने की भी मांग की गई है।

कांग्रेस पार्टी द्वारा प्रदेश में युवाओं में बढ़ रही बेरोजगारी की दर, प्रतिदिन बढ़ रही मंहगाई और तेल के दामों में बढ़ाेतरी से लोगों को आ रही समस्याओं के खिलाफ भी ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस अवसर पर पूर्ण केबिनेट मंत्री कौल सिंह ठाकुर, पूर्व विधायक सुंदरनगर सोहन लाल ठाकुर, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव चेत राम ठाकुर सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।