कांगड़ा में PGI से लौटा बुजुर्ग कोरोना पॉजिटिव, इलाका सेनिटाइज

अंकित वालिया। कांगड़ा

कांगड़ा के हालेडक़ला पंचायत के जयंती विहार में एक वृद्ध व्यक्ति करोना पॉजिटिव निकला है। व्यक्ति हाल ही में अपने बेटे का उपचार कराने पीजीआई चंडीगढ़ गया हुआ था। व्यक्ति की आयु 60 साल से ऊपर है। चंडीगढ़ से हाल ही में इलाज करवाकर वापस लौटने पर वह दोनों अपने घर पर होम क्वारंटाइन में रह रहे थे। व्यक्ति का कोरोना जांच के लिए सैंपल गया था जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद एसडीम अभिषेक वर्मा ने बताया कि इलाके को सेनिटाइज कर दिया गया है व बाकी सदस्यों का कोरोना जांच के लिए सैंपल ले लिया गया है।

बुधवार को उनकी रिपोर्ट आने पर ही इलाके को सील करने के बारे में निर्णय लिया जाएगा। यदि परिवार के ओर सदस्य भी कोरोना पॉजिटिव निकलते हैं तो जयंती विहार को कंटेनमेंट जोन घोषित कर सील किया जाएगा।

Comments are closed.