लगभग डेढ़ किलोग्राम चरस के साथ एक गिरफ्तार

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। कुल्लू

पुलिस ने एक व्यक्ति को चरस के साथ गिरफ्तार कर लिया है। व्यक्ति मिस्त्री का काम करता है और वह खोखन के क्षेत्र में एक किराए के कमरे में रहता है। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम गश्त पर थी। इस दौरान एक व्यक्ति की पुलिस ने शक के आधार पर जब तलाशी ली, तो उसके पास 1 किलो 534 ग्राम चरस बरामद की है।

यह भी देखें : लापता लोगों की तलाश के लिए हिमाचल पुलिस का विशेष अभियान, अब तक 635 को ढूंढा

एसपी कुल्लू गुरदेव शर्मा ने बताया कि व्यक्ति को पुलिस गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उन्होंने बताया कि पुलिस टीम इस दौरान कुल्लू, रामशिला, त्रांबली, पुईद, बांदल व चनसारी आदि क्षेत्र में गश्त पर थी। इसी दौरान यह व्यक्ति चरस के साथ पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि व्यक्ति खोखन एरिया में किराए के मकान में रहता है।