- Advertisement -spot_img
5.5 C
Shimla
Sunday, March 26, 2023

केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ की ऑनलाइन बैठक

उद्योग मंत्री बिक्रम ठाकुर ने भी किया वार्तालाप

Must read

कमल। डाडासीबा

भारतीय जनता पार्टी मंडल जसवां परागपुर की एक अहम बैठक मंडल अध्यक्ष विनोद शर्मा की अध्यक्षता में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से संपन्न हुई। जिसमें केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर, उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर, संसदीय क्षेत्र प्रभारी हमीरपुर संजीव कटवाल, संगठनात्मक जिला देहरा के प्रभारी नरेंद्र अत्री, जिला देहरा के संगठनात्मक अध्यक्ष संजीव शर्मा सहित भाजपा मंडल जसवां परागपुर की समस्त कार्यकारिणी और ग्राम केंद्रों के प्रमुख उपस्थित रहे। मंडल जसवां परागपुर की यह पांचवी बैठक थी जिसे जूम ऐप के माध्यम से संचालित किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने अनुराग ठाकुर और उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर के साथ सीधे वार्तालाप किया, जिसमें अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार द्वारा दिए गए राहत पैकेज के अलावा मनरेगा के अंतर्गत दिहाड़ी में हुई वृद्धि की भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि केंद्र सरकार आपातकालीन सेवाएं प्रदान कर रहे कोरोना योद्धाओं के साथ खड़ी है तथा आमजनमानस की चिंता कर रही है। उ

द्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने भारतीय जनता पार्टी को गरीबों की सबसे ज्यादा चिंता करने वाली पार्टी बताते हुए कहा कि जरूरतमंद लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाई जा रही है। पार्टी के कार्यकर्ता प्रवासी मजदूरों की भी देखरेख कर रहे हैं। कामगार बोर्ड के साथ पंजीकृत मनरेगा वर्करों के खाते में सरकार ने दो-दो हजार रुपए जमा किए हैं। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत किसानों के खाते में सीधे 5 किस्तों के रूप में दस-दस हजार रुपए जमा हो चुके हैं। उद्योग मंत्री विक्रम ठाकुर ने केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर को हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा लिए जा रहे महत्वपूर्ण निर्णयों की भी जानकारी दी।

- Advertisement -spot_img

More articles

- Advertisement -spot_img

Latest News

%d bloggers like this: