हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप,कई जगहों पर माइनस में पहुंचा तापमान

Outbreak of cold wave in Himachal, temperature reached minus in many places
हिमाचल में शीतलहर का प्रकोप,कई जगहों पर माइनस में पहुंचा तापमान

डेस्क: हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप अब धीरे-धीरे बढऩे लगा हैं। लाहुल-स्पीति व किन्नौर जिला में कई जगहों पर तापमान माइनस में चल रहा हैं। वहीं, राजधानी शिमला में भी तापमान काफी कम हो गया हैं। खास बात यह है कि शिमला से ज्यादा ठंड सोलन-पालमपुर और सुंदरनगर जैसे शहरों में बढ़ गई हैं।

राजधानी शिमला का न्यूनतम तापमान जहां 7.5, सोलन 6.0, पालमपुर 6.5, सुंदरनगर 4.1 व ऊना में न्यूनतम तापमान 7.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं। इससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि पहाड़ी क्षेत्रों के साथ-साथ मैदानी क्षेत्रों में ठंड का प्रकोप बढऩे लगा हैं।

मौसम विभाग विज्ञान केंद्र शिमला से प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहुल-स्पीति जिला के केलांग में दर्ज किया हैं। यहां का न्यूनतम तापमान -4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया हैं।

अधिकतम तापमान

कल्पा 0.2, मनाली 2.5, भुंतर 4.0, धर्मशाला 8.4, कांगड़ा 8.5, मंडी 6.1, हमीरपुर 6.5, चंबा 5.7 , कुफरी 6.2, डलहौजी 7.7, बरठीं 6.9 और धौलाकुआं 9.1 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया हैं।

सुबह-शाम सूखी ठंड का कहर

हिमाचल प्रदेश में आगामी एक हफ्ते तक मौसम साफ रहने वाला हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार प्रदेश में 26 नवंबर तक बारिश व बर्फबारी की कोई आशंका नहीं हैं। इस दौरान दिन के समय जहां धूप खिलने से मौसम सुहावना बना रहेगा, तो वहीं सुबह-शाम के समय लोगों को सूखी ठंड परेशान करेगी।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल के फेसबुक पेज को फॉलो करें।