“आप” द्वारा ऑक्सीमीटर मशीन से नापा जा रहा लोगों का ऑक्सीजन लेवल

एसके शर्मा। बड़सर

आम आदमी पार्टी द्वारा प्रदेश में कोरोना महामारी के चलते लोगों का ऑक्सीजन जांच के लिए अभियान चलाया गया है। बड़सर विधानसभा क्षेत्र के अधीन आम आदमी पार्टी के हिमाचल प्रदेश के संयोजक मोतीराम निरंकारी द्वारा उपमंडल मुख्यालय में लोगों का ऑक्सीजन लेवल जांचने के लिए अभियान चलाया गया है। मोतीराम ने बताया कि आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली से ऑक्सीमीटर ऑक्सीजन जांचने की मशीनों को हिमाचल के लिए भेजा गया है।

उन्होंने बताया कि बूथ स्तर पर यह मशीन आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं को उपलब्ध करवाई जाएंगी तथा विधानसभा क्षेत्र के लोगों को ऑक्सीमीटर द्वारा उनकी ऑक्सीजन का लेवल जांचने का प्रयास किया जाएगा। लोगों को घर द्वार पर यह सुविधा मिलेगी। मैहरे बाजार में आज इस अभियान के तहत लोगों की ऑक्सीजन लेबल की जांच की गई। इस मौके पर कई लोगों को आम आदमी पार्टी की टोपी पहना कर भी सम्मानित किया गया।