पालमपुर भाजयुमो ने लिए ये महत्त्वपूर्ण निर्णय

पूनम कौंडल। पालमपुर
पालमपुर में भाजपा युवा मोर्चा मंडल पालमपुर की बैठक आईपीएच रेस्ट हाउस पालमपुर में हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा युवा मोर्चा प्रदेश सचिव भुवनेश्वर सूद ने की। इसमें वन बूथ, 20 यूथ पर कार्यक्रम पर चर्चा की गई। वहीं बैठक में आगामी मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई। पालमपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुंलेठी ने कहा कि भाजपा के प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम वन बूथ 20 यूथ की रूपरेखा इस बैठक में तैयार की गई। इस मौके पर विशेष रूप से प्रदेश सचिव भुवनेश्वर सूद, जिला अध्यक्ष अरविंद शर्मा, जिला महामंत्री कार्तिक शर्मा, जिला कार्यकारिणी सदस्य रजत कपूर, पालमपुर युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राकेश कुंलेठी, मंडल महामंत्री सचिन पहाडिय़ा विशेष रूप से उपस्थित रहे।