पंचायत में महिला मोर्चा अध्यक्ष ने लाेगाें काे बताईं सरकार की याेजनाएं

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा

महिला मोर्चा अध्यक्ष रेखा चौधरी ने साेमवार काे कांगड़ा की ग्राम पंचायत जोगीपुर में महिलाओं के साथ बैठक की। बैठक में रेखा चौधरी ने महिलाओं को जयराम सरकार द्वारा चलाई गई विभिन्न योजनाओं के बारे जागरूक किया। उन्होंने कहा कि काेरोनाकाल के समय हिमाचल प्रदेश में जयराम सरकार ने बेहतर से बेहतर कार्य किए हैं और लोगों को हर सुविधा प्रदान करवाई है।

उन्होंने कहा कि आज कोविड-19 वैक्सीनेशन में हिमाचल नंबर वन आया है, जिसके लिए मैं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का आभार प्रकट करती हूं। उन्होंने कहा कि आज सभी महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा एवं मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को 300 पोस्टकार्ड भेजा, जिसमें इनके द्वारा किए गए सराहनीय कार्यों के लिए धन्यवाद किया।