परमजीत मनकोटिया को प्रदेश महिला मोर्चा के सह मीडिया प्रभारी की कमान

उज्जवल हिमाचल। जवाली

हुनर को कोई छुपा नही सकता, जुनून छुपकर रह नही सकता। मेहनत और लगन एक दिन जरूर अपना रंग दिखा देती है। ऐसा ही देखने को मिला कि पंचायत सिद्धपुरघाड़ की पहली महिला प्रधान परमजीत मनकोटिया जिसका दादा ससुर कर्नल राय सिंह इस पंचायत के प्रधान रहे उसके बाद परमजीत मनकोटिया के ससुर सहदेव सिंह ममकोटिया प्रधान रहे और पिछले टर्म में परमजीत मनकोटिया ने पहली महिला पंचायत प्रधान के रूप में शपथ ली। इसके साथ साथ परमजीत मनकोटिया ने भाजपा पार्टी का भी दामन थामे रखा और पार्टी प्रति भी आपनी भूमिका निभाती रही। परमजीत मनकोटिया की पार्टी प्रति निष्ठावान कार्य को देखकर परमजीत मनकोटिया को प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य घोषित करार दिया।

लगातार मेहनत औऱ पार्टी को उभारने का जनून बढ़ता गया जिसका परिणाम कि परमजीत मनकोटिया को प्रदेश महिला मोर्चा की प्रदेशाध्यक्ष रश्मिधर सूद तथा प्रदेश महिला मोर्चा की मीडिया प्रभारी प्रेम चौहान द्वारा प्रदेश महिला मोर्चा की सह मीडिया प्रभारी की जिम्मेवारी सौपी। इस खबर के मिलते ही जवाली विधान सभा क्षेत्र में खुशी की लहर फैल गयी। जिसपर पार्टी की सभी महिला पदाधिकारियों के इलावा महिला मंडल की प्रधान तृप्ता गुलेरिया, रीना देवी, कुसुमलता देवी, दर्शना देवी, बेबी देवी, रक्षा, सुमन, प्रोमिला, प्रेमलता, प्रवीण, कुसुम, सुमन इत्यादि तथा इसके साथ प्रदेश लघु बचत के उपाध्यक्ष संजय गुलेरिया ने भी खुशी जाहिर करते हुए परमजीत मनकोटिया को बधाई दी तथा पार्टी के शीर्ष नेताओं का आभार प्रकट किया।

उधर प्रदेश सह मीडिया महिला मोर्चा की प्रभारी परमजीत मनकोटिया ने प्रदेश महिला मोर्चा की अध्यक्षा रश्मिधर सूद और प्रदेश महिला मोर्चा की प्रभारी प्रेम चौहान का आभार प्रकट किया। परमजीत मनकोटिया ने कहा कि मुझे जो पार्टी द्वारा जिम्मेबारी दी जाएगी उसे पूरी ईमानदारी, निष्ठा से निभाउंगी। और पार्टी के लिए अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन में जोड़कर पार्टी को मजबूत करने का संकल्प लेती हूं।