सरवीन चाैधरी पर पठानिया ने लगाए जनता की अनदेखी का आरोप

उज्जवल हिमाचल। शाहपुर

स्थानीय कांग्रेस नेता प्रदेश कांग्रेस महासचिव केवल सिंह पठानिया ने विधानसभा शाहपुर क्षेत्र की जनता की पीड़ा को समझते हुए लगाया वर्तमान शाहपुर की विधायक एवं सामाजिक एव न्याय अधिकारिता मंत्री पर शाहपुर हल्के की जनता का अनदेखी का बड़ा आरोप। पठानिया ने कहा कि शाहपुर हल्के में विकास के नाम पर आज भी शाहपुर की जनता को ठगा जा रहा है। चंगर क्षेत्र में आज भी जनता पानी को तरस रही है पूर्व मुख्यमंत्री स्व. राजा वीरभद्र सिंह ने 6 करोड़ की सूखा हार की पानी की स्कीम अगर समय रहते इसका काम पूरा हो जाए, तो आज चंगर क्षेत्र वासियों को अपनी की क़िल्लत नहीं होती। ऐसे ओर भी लगभग शाहपुर क्षेत्र में तीन चार ओर भी पानी की स्कीमों की स्वीकृति, सड़कों के लिए पैसा, लंज कॉलेज के लिए करोड़ो रूपए की स्वीकृति, शाहपुर के एसडीएम कार्यलय के भवन की स्वीकृति कांग्रेस सरकार ने की थी। भाजपा सरकार की विधायिका एवं मंत्री से साढ़े चार वर्षाें में इनके कार्य पूरा नहीं हो पाए हैं।

पठानिया ने कहा कि आज शाहपुर की जनता मूलभूत सुविधाओं से भी वंचित है और प्रदेश सरकार अखबारों के माध्यम से जनता को सुख-सुविधा देने के बड़े-बडे वायदे कर रही है, लेकिन धरातल पर जनता परेशान दिख रही है। आज कलरू का पुल, मोबा का पुल की सरकार ने कोई सुध नहीं ली। मेटी, घेरा करेरी सड़क की दशा बहुत ही खराब हो चुकी है। आज धार कंडी की सड़कों की दशा इतनी दयनीय हो चुकी है कि आम जनमानस को चलने में बहुत परेशानी हो रही है। आज सरकार इस ओर ध्यान नहीं दे रही है। जनता के लिए बरनेट, घेरा सड़क का काम जिलाधीश के निर्देश से विभाग द्वारा लगाया था, लेकिन स्थानीय विधायिका एवं मंत्री के दखल अंदाजी से वाे भी बंद करवा दिया गया। भाजपा सरकार द्वारा शाहपुर के अंदर बदले की भावना से काम किया जा रहा है।

यह भी देखें : मुख्यमंत्री ने मनाया अपना 57वां जन्मदिन…

कांग्रेस समर्थित कार्यकर्ताओं और प्रधानों, उप प्रर्यों के धन को रोका जा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री स्व. वीरभद्र सिंह के विकास कार्यों की पटिकाओं को तोड़ा गया और जहां उद्धघाटन धानों एव अन्य पंचायत सदस्यों को प्रताड़ित किया जा रहा है और विकास काशिलान्यास किए थे, वहां से हटाया गया है। पठानिया ने कहा कि कांग्रेस सरकार के आते ही संबंधित विभागो की जांच की जाएगी। मुख्यमंत्री राहत कोष से पूर्व कांग्रेस सरकार की तुलना में बर्तमान सरकार ने शाहपुर की जनता को कितना पैसा दिया है।

पठानिया ने कहा शाहपुर की विधायिका एव मंत्री चार सालों के शाहपुर हल्के में पूर्व की कांग्रेस सरकार के स्वीकृत विकास कार्यों को छोड़ कर भाजपा के चार सालों में नए किए विकास कार्यो का शाहपुर की जनता को स्वेत पत्र जारी करें। जिससे शाहपुर की जनता खुद देखे की भाजपा सरकार के कार्यकाल में शाहपुर में कितना विकास हुआ है। इस मौके पर हारचक्कियां प्रधान तिलक राज, ठेहड़ पंचायत प्रधान मंजीत सिंह,परगोड़ प्रधान हेमराज उपस्थित थे।