पीस मिल कर्मियाें की 14वें दिन भी जारी हड़ताल

उमेश भारद्वाज। मंडी

पीस मिल कर्मचारियों की हड़ताल 14वें दिन भी जारी है, लेकिन निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार गहरी निंद में सोई हुई है। जानकारी देते हुए मंडलीय प्रधान रजत रावत ने कहा कि एक तरफ प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हित में होने का दावा करती है दूसरी तरफ कर्मचारियों का शोषण भी कर रही है। उन्होंने कहा कि 30 पीसमील कर्मचारी 10 वर्षों से निरंतर हिमाचल पथ परिवहन निगम को अपनी सेवाएं दे रहे हैं और उन्हें सरकार द्वारा तय की गई न्यूनतम दिहाड़ी भी नहीं दी जाती है। एक तरफ सरकार अध्ययन संस्थान को बढ़ावा दे रही है।

यह भी देखें : उतराला-होली सड़क चिंतन समिति की सरकार को चेतावनी, सड़क न बनी तो करेंगे आंदोलन

दूसरी तरफ जो कर्मचारी आईटीआई करके प्रदेश को सेवा दे रहे हैं, उनका शोषण किया जा रहा है। रजत रावत ने कहा कि अगर निगम प्रबंध का यही रवैया रहा, तो आने वाले दिनों में अन्य कर्मचारी भी उनके साथ हड़ताल में शामिल हो सकते हैं, जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार की होगी। उन्होंने कहा कि परिवहन कर्मचारी संगठन और समिति का भी उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। इसको लेकर कर्मचारी संगठन एक घंटा रोज गेट मीटिंग भी करता है और 15 दिसंबर से हर दिन 2 से 4 बजे तक यह कर्मी भी हड़ताल में शामिल हो जाएंगे, जिसकी सारी जिम्मेदारी निगम प्रबंध और प्रदेश सरकार की होगी। इस बैठक में सुमन महासचिव, विशाल कुमार, विकास कुमार व योगेश कुमार सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।