गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान

उज्जवल हिमाचल ब्यूराे। शिमला

सेब से लदी एक पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। िजसमें चालक की माैत हाे गई है। मिली जानकारी के मुताबिक पिकअप का चालक शिमला के मशोबरा निवासी सुनील (28) बताया जा रहा है। वहीं, दो अन्य घायल हैं, जिन्हें आईजएमसी रैफर किया गया है। सेब की 60 पेटियों से लदी पिकअप (HP2021 T/R 377) चौपाल से सोलन फल मंडी की तरफ जा रही थी कि रात करीब 1 बजे के करीब धब्बास में चालक ने नियंत्रण खोया और पिकअप गहरी खाई में लुढ़क गई।

हादसे के बाद चौपाल पुलिस और स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य शुरू किया ओैर तीन व्यक्तियों को खाई से निकालकर सिविल अस्पताल चोपाल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने चालक सुनील को मृत करार दिया। हादसे में गंभीर रूप से घायल चोपाल के सरैन गांव निवासी राजेंद्र ओैर सुरेंद्र को आईजीएमसी रैफर किया गया है।

ये दोनों सेब को बेचने के लिए सोलन फल मंडी ले जा रहे थे। इस हादसे में हजारों रुपए का सेब बर्बाद हो गया। डीएसपी राज कुमार ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि एक शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।