सेब से भरी पिकअप लुढ़की, 12 वर्षीय बालिका सहित चार लोग घायल

उज्जवल हिमाचल डेस्क…

हिमाचल के सनसोग से सेब लेकर देहरादून मंडी जा रहा एक पिकअप वाहन चकराता-साहिया-कालसी मार्ग पर हइया के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खेत में पलट गया। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए। घायलों को अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना के तुरंत बाद राजस्व उपनिरीक्षक मोतीलाल जिनाटा और राजस्व उपनिरीक्षक सुखदेव जिनाटा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़े:- हिमाचलः 35 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा

यह भी पढ़े:- मोहम्मद रफीक हिमाचल प्रदेश के नए मुख्य न्यायाधीश, शिमला में तबादला

उन्‍होंने ग्रामीणों की मदद से घायलों को सीएचसी सहिया में भर्ती कराया। फिलहाल घायलों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, हादसा शनिवार सुबह हइया के पास हुआ। इस हादसे में वाहन सवार भीम पुत्र जयपाल निवासी सनसोग-हिमाचल, दिनेश रावत पुत्र सरदार निवासी बुल्हाड़, निशांत पुत्र नैन सिंह निवासी छाजपुर-हिमाचल और एक 12 वर्षीय बालिका घायल हो गए।