बजरंग दल द्वारा राम मंदिर भूमि पूजन के अवसर पर किया गया वृक्षारोपण 

सुरेंद्र जम्वाल। बिलासपुर

अयोध्या में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री व पूज्य संत समाज, विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल के राष्ट्रीय पदाधिकारियों द्वारा राम मंदिर की भूमि पूजन किया गया। इस उपलक्ष्य पर बिलासपुर बजरंग दल इकाई ने अधिवक्ता तुषार डोगरा के नेतृत्व में वन विभाग की नर्सरी में पौधारोपण का कार्यक्रम किया गया। यह कार्यक्रम अयोध्या में राम मंदिर का भूमि पूजन हो रहा है इस नाते आज वहां प्रत्येक कार्यकर्ता ने एक वृक्ष लगाया जो वृक्ष भगवान श्रीराम को अर्पित किया गया। यह संपूर्ण समाज के लिए एक गौरवमई क्षण है। इसी क्षण को अमर बनाने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।

एमसीएम डीएवी कॉलेज कागड़ा में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

अधिवक्ता तुषार डोगरा ने कहा कि पिछले 500 सालों के इतिहास में विश्व का सबसे बड़ा राम मंदिर का आंदोलन था, जिस आंदोलन को हिंदू समाज की कई पीढ़ियों के द्वारा लड़ा गया। 76 युद्ध इसमें लड़े गए। 77वें युद्ध को कानूनी प्रक्रिया के द्वारा 9 नवंबर 2019 को सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद जीता गया, वह पूर्ण भारतवर्ष 135 करोड़ लोग आज बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि भगवान राम राष्ट्रीयता के सबसे बड़े प्रतीक हैं, क्योंकि भारत की आत्मा हमारा संविधान है।

डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के द्वारा यह बात सत्यापित की गई कि भारत के सबसे बड़े राष्ट्रपुरुष भगवान श्रीराम है। उन्होंने संविधान के सबसे पहले पन्ने पर भगवान श्री राम का चित्र अंकित किया जो दर्शाता है कि भारत में राम की महिमा क्या है व राम जी का राष्ट्रीय भाव हम सबको प्रस्तुत करता है। आज पूर्ण विश्व के संत समाज के प्रतिनिधियों ने वहां भाग लिया जो कि एक कुंभ के समान आज दर्शन पूरे भारतवर्ष ने की और अयोध्या के अंदर जो मंदिर बनकर तैयार होगा पूरा वह विश्व का सबसे सुंदर अलौकिक स्थान होगा। आज हम सभी के लिए सौभाग्य का विषय है कि हम वह पीढ़ी हैं जो इस मंदिर निर्माण को बनते हुए वह उसके उपरांत इस मंदिर के दर्शन भी कर पाएंगे। लगभग 25 से अधिक पीढ़ियां व पूर्वज इस सपने को साकार होते होते अपने प्राणों की आहुति उन्होंने दी वह आज उसी का परिणाम हम सबके सामने आया है।