पर्यावरण की सुरक्षा के लिए पौधरोपण जरूरी : बलदेव शर्मा

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दंदवीं पंचायत में किया पौधारोपण

एसके शर्मा। हमीरपुर

72वें राज्यस्तरीय वन महोत्सव के अवसर पर वन मंडल बिझड़ी की ओर से ग्राम पंचायत दंदवीं में पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा ज़िलाधक्ष एवं पूर्व विधायक बलदेव शर्मा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस मौके पर बलदेव शर्मा ने कचनार, अमरूद, खैर और कुछ औषधीय पौधे लगाए। सहायक वन रेंज अधिकारी राजकुमार ने बताया कि क्षेत्र की 100 हैक्टेयर भूमि पर 50 हज़ार के करीब पौधों का रोपण किया जाएगा तथा उनकी सुरक्षा के लिए 100 हैक्टर भूमि की फेंसिंग की गई है। बलदेव शर्मा ने कहा कि हम सभी को पर्यावरण की सुरक्षा के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए।

सभी पृथ्वी की खूबसूरती को बनाए रखने में अपना योगदान दें। उन्होंने क्षेत्र के युवाओं से अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील भी की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, महामंत्री यशवीर पटियाल, बीडीसी राकेश कुमार, जिला परिषद सदस्य राजेश कुमार (मांगा), सुरेश, पंकज, कै. महिंद्र सिंह, पूर्व प्रधान राजिंदर, पूर्व बीडीसी रीना कुमारी, सुरेश, नरेंद्र पठानिया, विकास, विजय, मान सिंह, रवि कुमार व एआरओ राजकुमार, विजय कुमार, अशोक कुमार, जोगिंदर, संजीव, कपिल, राजमल, विजय सहित वन विभाग के कई अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।