जिला में भाजयुमो का पौधरोपण हुआ संपन्न

मनीष ठाकुर। कुल्लू

प्रदेश में बरसात का मौसम शुरू होते ही जहां वन विभाग पर्यावरण संरक्षण में जुट गया है। वहीं, भाजयुमो द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का समापन किया गया। जिला कुल्लू के साथ लगते बन्दरोल गांव में जिला कुल्लू भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कुल्लू भाजयुमो के अध्यक्ष नवल नेगी भी मौजूद रहे। वहीं, स्थानीय युवक मंडल व महिला मंडलों ने भी इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

डीएवी कॉलेज बनीखेत में ऑनलाइन एडमिशन फॉर्म भरने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें…

इस पौधरोपण कार्यक्रम में 150 से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वहीं, उनके संरक्षण का भी प्रण लिया गया। जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवल नेगी ने बताया कि जिला कुल्लू के मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसके तहत अब यह कार्यक्रम संपन्न हो गया है। उन्होंने बताया कि जिला भर में 10 हजार पौधे रोपे गए हैं और भाजयुमो ही इन पाैधों की देखरेख भी करेगा।

नवल नेगी ने बताया कि सभी मंडलों के द्वारा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया और सबने अहम भूमिका निभाई है, ताकि पर्यावरण सरंक्षण के बारे में आम लोग भी जागरूक हो सके। गौर है कि मॉनसून सीजन के दौरान जिला कुल्लू में अलग-अलग जगह पर महिला मंडल व युवक मंडल भी पौधरोपण कार्यक्रम कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ ले रहे हैं।

Comments are closed.