कुल्लू में पौधारोपण कार्यक्रम का किया आयोजन

मनीष ठाकुर। कुल्लू

प्रदेश में बरसात का मौसम शुरू होते ही जहां वन विभाग पर्यावरण संरक्षण में जुट गया है। वहीं कई अन्य संस्थाएं भी पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन कर रही है। जिला कुल्लू में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा इस कार्यक्रम की शुरुआत की गई है।

जिला कुल्लू के साथ लगते बंदरोल इलाके में जिला कुल्लू भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला कुल्लू भाजयुमो के अध्यक्ष नवल नेगी भी मौजूद रहे। वहीं स्थानीय युवक मंडल व महिला मंडलों ने भी इसमें अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई। इस पौधरोपण कार्यक्रम में डेढ़ सौ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। वहीं उनके संरक्षण का भी प्रण लिया गया। जिला कुल्लू भाजपा युवा मोर्चा के अध्यक्ष नवल नेगी ने बताया कि जिला कुल्लू के मंडल पर कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा और मंडल में 1000 पौधों का रोपण का लक्ष्य रखा गया है। 40 कार्यक्रमों के तहत पौधारोपण का कार्यक्रम संपन्न किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश में भी भारतीय जनता युवा मोर्चा के द्वारा ही अभियान चलाया गया है और प्रदेश में 10 हजार से अधिक पौधे इस अभियान के तहत रोपे जाएंगे।

नवल नेगी ने बताया कि सभी मंडलों को इसकी जानकारी दी गई है और इस अभियान के तहत सभी मंडलों में भाजपा युवा मोर्चा के कार्यकर्ता अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। गौर है कि मॉनसून सीजन के दौरान जिला कुल्लू में अलग-अलग जगह पर महिला मंडल व युवक मंडल भी पौधरोपण कार्यक्रम कर अपनी भागीदारी निभा रहे हैं और पर्यावरण संरक्षण की भी शपथ ले रहे हैं।

Comments are closed.