जाने आज देशवासियों से ‘मन की बात’ में क्या बाेलेंगे पीएम मोदी

देश के मौजूदा हालातों से कराएंगे अवगत

उज्जवल हिमाचल। नइ दिल्‍ली

मन की बात के जरिए पीएम मोदी उन लोगों को देशवासियों के सामने लाते रहे हैं जो अब तक पर्दे के पीछे अंजान बने रहे हैं। आज उनका ये संबोधन ऐसे समय में हो रहा है, जब देश और विश्‍व एक बार फिर से कोरोना महामारी और उसके नए खतरे ओमिक्रोन वैरिएंट से दहशत में है। पीएम मोदी आज मन की बात की 84वीं कड़ी में देशवासियों से रूबरू होंगे। ये इस वर्ष मन की बात की आखिरी कड़ी होगी। बता दें कि 3 अक्‍तूबर, 2014 को पहली बार आल इंडिया रेडियो से मन की बात कार्यक्रम का प्रसारण किया गया था।

प्रदेश सरकार के चार साल पूरे होने पर कांग्रेस मनायगी काला दिवस….

तब से लेकर आज तक हर माह प्रधानमंत्री इस संबोधन के जरिए देशवासियों से उनके विचार जानते हैं और अपनी बात सभी के सामने रखते आए हैं। ब्रिटेन, फ्रांस में कोरोना के एक लाख से अधिक मामले सामने आए हैं, तो वहीं अमेरिका में दो लाख से अधिक मामले दर्ज किए जा रहे हैं। दिसंबर 2019 में जिस महमारी की शुरुआत चीन के वुहान से शुरू हुई थी उससे आज भी दुनिया लड़ती दिखाई दे रही है।

पीएम मोदी अपने हर संबोधन में देशवासियों को कोरोना महामारी के प्रति सचेत रहने की अपील करते आए हैं। शनिवार को भी उन्‍होंने देश के नाम जो अपना संबोधन दिया था, उसमें भी उन्‍होंने देशवासियों से मास्‍क का उपयोग करने, भीड़-भाड़ वाली जगहों पर जाने से बचने, एक दूसरे से दूरी बनाए रखने और जल्‍द से जल्‍द वैक्‍सीन की दोनों खुराक लेने की अपील की थी। इस बात मन की बात में भी वो इस अपील को दोहरा सकते हैं।