पुलिस ने नष्ट किए अफीम के 7500 पौधे

मनीष ठाकुर । कुल्लू 

जिला कुल्लू में पुलिस ने लगातार नशे की खेती करने वालों पर कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस की टीम ने मणिकर्ण घाटी में भी 7500 अफीम के पौधे नष्ट किए हैं वहीं अफीम की खेती करने वाले आरोपी के खिलाफ जानकारी जुटाई जा रही है।

जिला कुल्लू की मणिकर्ण घाटी के कुटला गांव में नशा तस्करों ने जंगल के साथ लगते भूमि पर अफीम के पौधे लगाए हुए थे। पुलिस को इस बारे जब सूचना मिली तो पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने मौके पर जाकर देखा कि जंगल के साथ लगते खेत में अफीम की खेती लहलहा रही है। जब उन्होंने पौधों की गिनती की तो वे 7500 पाए गए पुलिस ने अफीम के पौधे सैंपल के लिए और पूरी खेती को नष्ट कर दिया गया। वहीं पुलिस ने राजस्व विभाग के कर्मचारियों को भी इस बारे सूचना दे दी है।

एसपी गौरव सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुटला गांव में अफीम के पौधों को नष्ट किया है। वहीं राजस्व विभाग के अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं कि वह भूमि की डिमार्केशन करे। ताकि भूमि के मालिक का पता लग सके।

गौर है कि इससे पहले भी पुलिस ने कार्यवाही करते हुए एक लाख से अधिक अफीम के पौधों को नष्ट किया है वहीं इस बारे में 23 मामले भी दर्ज किए गए है।