पुलिस के जवानों ने बर्फ में फंसे पर्यटकाें का किया रेस्क्यू

शैलेश शर्मा। चंबा

डल्हौजी-खज्जियार मार्ग में बर्फ़बारी का आनंद लेने गए करीब 70 सैलानी उस समय बड़ी मुसीबत में फंस गए, जब एकाएक बर्फबारी शुरू हो गया। बताते क्ले कि गत देर शाम बर्फबारी के बीच फंसे देश के विभिन्न राज्यों के करीब 70 पर्यटकों को पुलिस ने स्थानीय लोगों के सहयोग से सुरक्षित रेस्क्यू कर नया जीवन प्रदान किया है। यह घटना पिछले कल देर रात 2 बजे की है। बताते चलें कि करीब आठ घंटे तक चले इस रेस्क्यू ऑपरेशन के जरिए इन पर्यटकों को बर्फबारी के बीच पर्यटक स्थल खज्जियार पहुंचाया गया, जहां स्थानीय शर्मा ढाबा के मालिक ने पर्यटकों के लिए निःशुल्क खाने व गर्म पानी का प्रबंध किया।

जिंदगी और माैत के बीच जिंदगी को दोबारा जीने की चाहत लिए फंसे हुए पर्यटकों ने बर्फबारी से सुरक्षित बाहर निकालकर जिंदगी बचाने के लिए पुलिस व स्थानीय लोगों का धन्यावाद किया है। आज यह सैलानी रविवार को अपने वाहनों के जरिए वापस घर लौट गए हैं। जानकारी के अनुसार गत रोज बर्फबारी में तीस पर्यटक वाहन फंसने की सूचना मिली थी, जिसके चलते पुलिस प्रशासन व स्थानीय लोगों ने इन पर्यटकों की तब तक सहायता की, जब तक वह लोग सुरक्षित स्थान तक नहीं पहुंच गए। जिला प्रशासन ने उसी समय एक टीम को दो जेसीबी मशीन संग मौके पर भेजकर बर्फ में फंसे पर्यटकों को सुरक्षित निकाला।