हिमाचल : उपचुनाव को लेकर चढ़ा सियासी पारा, सीएम ने शुरू किया चुनाव प्रचार

उमेश भारद्वाज। मंडी

हिमाचल प्रदेश में उप चुनावों को लेकर सूचना जारी होने के उपरांत एकाएक सियासी पारा चढ़ गया है। इसके तहत हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा मंडी संसदीय क्षेत्र में अपने चुनाव प्रचार की शुरुआत अपने गृह विधानसभा क्षेत्र सराज से कर दी गई है। मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दो दिवसीय सराज दौरे के दौरान मौजूद हैं और उनके द्वारा भाजपा मंडल सराज के पदाधिकारियों, प्रधान,जिला परिषद और अन्य संगठनों के पदाधिकारियों के साथ लगातार संवाद किया जा रहा है। जानकारी देते हुए मंडल भाजपा सराज के मंडलाध्यक्ष भागीरथ शर्मा
महामंत्री भीष्म ठाकुर व टीकम ठाकुर ने कहा कि वीरवार को मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर अपने दो दिवसीय दौरे के दौरान क्षेत्र के भाटकीधार, बागाचनोगी,शिलीबागी और थुनाग में बैठकों की अध्यक्षता की।

  • कल क्षेत्र में करेंगे भाजपा मंडल सराज की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर कल शुक्रवार को सुबह 10 बजे सराज के बगस्याड़ में सिराज मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता करेंगे। भागीरथ शर्मा ने कहा कि बैठक में मंडल, मंडल से जिला व प्रदेश के पदाधिकारी, मंडल से प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य,मंडल से मोर्चा में प्रदेश, जिला पदाधिकारी व सदस्य,मंडल के मोर्चों के सभी पदाधिकारी व सदस्य,आई. टी. मंडल संयोजक व सभी जिला, मंडल व ग्राम केंद्र आई टी त्रिदेव,जिला परिषद सदस्य और पंचायती राज संस्थाओं के सभी चुने हुए प्रतिनिधि मौजूद रहेंगे।