BJP में कुछ महत्वकांक्षी लोग ही संगठन में कर रहे हैं विरोध: पवन काजल

कहा-  रूठे हुए नेताओं को मना कर अपने साथ चुनाव में चलाएंगे

उज्जवल हिमाचल। कांगड़ा
विधायक पवन काजल ने कहा हिमाचल में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की सरकार रिपीट होगी। उन्होंने कहा मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में महिलाओं, युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को उपलब्ध करवाई जा रही सुविधाओं से समाज का हर वर्ग हिमाचल में इस बार रिवाज बदलकर सरकार को रिपीट करने का मन बना चुका है।
रविवार को मटोर स्थित कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करते हुए काजल ने कहा शीघ्र ही कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजित कर विधानसभा चुनाव की रणनीति बनाई जाएगी।
 उन्होंने कहा कुछ महत्वकांक्षी लोग ही संगठन में उनका विरोध कर रहे हैं जबकि मंडल भाजपा के अधिकतर पदाधिकारियों और बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनसे मिलकर पार्टी में उनका स्वागत किया है।
रूठे हुए नेताओं को भी मना कर वह अपने साथ चुनाव में चलाएंगे। काजल ने कहा क्षेत्र का विकास और जनता की भावनाओं की कदर करना उनकी प्राथमिकता है।
कांगड़ा मंडल भाजपा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेंद्र त्रेहन रविवार को विधायक पवन काजल से बैठक कर आश्वस्त किया कि मंडल भाजपा के सारी टीम विधायक पवन काजल के साथ हैं।
उन्होंने कहा पार्टी हाईकमान का फैसला सर्वमान्य है। पिछले लंबे समय से क्षेत्र में चुनाव लड़ने की इच्छा पाले हुए कुछ नेता ही काजल की एंट्री का विरोध कर रहे हैं। त्रेहन ने कहा इस बार भाजपा 25 वर्षों बाद कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में विजय हासिल करेगी।
उन्होंने कहा शीघ्र ही विधायक पवन काजल का कांगड़ा नगर में शहरी और मंडल भाजपा नागरिक अभिनंदन, स्वागत करेगी। रविवार को घुरकड़ी पंचायत के प्रधान और वरिष्ठ भाजपा नेता अनिल दमीर, मटोर पंचायत के प्रधान कैप्टन निर्मल सिंह, हिंदवीर कोहली, रमेश महेश, गोपी चंद अग्रवाल, राकेश मेहरा सहित सेंकड़ों लोगों ने विधायक काजल से मिलकर उनके फैसले का स्वागत किया।