बनने से पहले ही विवादों में घिरा नन्द नाला पुल

नगरोटा सूरियां। अनुराग ठाकुर

देहरा के विधायक होशियार सिंह ने 12 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले नंद नाला पुल का भूमि पूजन किया। इस पुल के बनने से साथ लगती 10 पंचायतों के लगभग 20 हजार लोगों को इसका फायदा होगा। लेकिन पुल के बनने से पहले ही देहरा का भाजपा मण्डल इस जनसभा से नदारद रहा। लेकिन होशियार सिंह के समर्थकों ने भारी भीड़ इकठ्ठी करके फिर एक बार बता दिया कि होशियार से ज्यादा होशियार कोई नहीं है।

इस सारे कार्यक्रम में होशियार सिंह सिर्फ मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर का गुणगान करते नजर आए, इस कार्यक्रम में होशियार सिंह ने पूर्व में रहे विधायक रविन्द्र सिंह रवि को भी खुली चुनौती दी। दूसरी और भाजपा देहरा के नेताओं ने इसे होशियार सिंह का ड्रामा करार दिया है। दूसरी और पत्रकार वार्ता में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ने होशियार सिंह को आड़े हाथों लेते हुए केवल मात्र ड्रामेबाजी करार दिया है।

भाजपा नेता डॉ. सुकृत सागर का कहना है की नन्दनाला पुल का कार्य दो महीने पहले ही शुरू हो चुका है, जिसके लिए क्षेत्र की जनता बधाई की पात्र है। क्षेत्र की जनता भाजपा सरकार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर तथा केंद्रीय मंत्री व हमारे सांसद अनुराग ठाकुर का इस पुल रूपी सौगात के लिए धन्यवाद करती है।

यह पुल पूर्व रविंदर सिंह रवि विधायक की प्राथमिकता थी और इसके लिए बजट नावार्ड से हमारे सांसद अनुराग ठाकुर ने बतौर वित्त राज्य मंत्री उपलव्ध करवाया, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर के प्रयासों व आदेशों से इस पुल का कार्य दो महीने पहले ही शुरू हो चुका है। अब मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की अनुपस्थिति में बिना सरकार की अनुमति से भूमि पूजन का ड्रामा हैरान करता है।

हिमाचल प्रदेश की ताजातरीन खबरें देखने के लिए उज्जवल हिमाचल यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें।