विधानसभा नवनिर्वाचित अध्यक्ष कुलदीप पठानिया को प्रतिभा सिंह ने दी बधाई

Pratibha Singh congratulated the newly elected Assembly Speaker Kuldeep Pathania
कुलदीप पठानिया से हमें कई उम्मीदें!

उज्जवल हिमाचल। शिमला

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सांसद प्रतिभा सिंह ने कुलदीप पठानिया को हिमाचल प्रदेश विधानसभा का निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाने पर खुशी व्यक्त की हैं। प्रतिभा सिंह ने कुलदीप पठानिया को पार्टी की ओर से बधाई देते हुए उम्मीद जाहिर की है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश विधानसभा की उच्च परम्पराओं का पालन होगा व वह अपने इस दायित्व का सफलतापूर्वक निर्वाहन करेंगे।

संवाददाताः ब्यूरो शिमला