राष्ट्रपति की दाैड़ में फिर शामिल हाेंगे पुतिन, किए हस्ताक्षर

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमिर पुतिन ने एक विधेयक पर हस्ताक्षर किया, जिससे 2024 से शुरू हो रहे दो और कार्यकाल के लिए अनुमति देने वाला कानून अस्तित्व में आ गया। इस विधेयक को पिछले माह ही संसद में मंजूरी मिल गई थी। पुतिन का कार्यकाल 2024 तक रहने वाला था, लेकिन पिछले वर्ष जन समर्थन के साथ रूस के संविधान को बदल दिया गया। अब विधेयक पर हस्ताक्षर के बाद यह कानून बन गया है।

इसके बाद यदि चुनाव में पुतिन जीतते हैं, तो 2036 तक पद पर राष्ट्रपति बने रह सकते हैं। बोरिस येल्टसिन के इस्तीफे के बाद पुतिन ने पहली बार 2000 में राष्ट्रपति चुनाव में जीत हासिल की थी। इसके बाद वह 2004 में दोबारा जीते और 2008 में प्रधानमंत्री बन गए, जब दिमित्री मेदवेदेव राष्ट्रपति थे। 2012 में पुतिन 6 वर्ष के लिए राष्ट्रपति पद पर लौटे और मेदवेदेव पीएम हुए। वह वर्ष 2018 में चौथे कार्यकाल के लिए लौटे, लेकिन बिना संवैधानिक संशोधन के 2024 में लौटना मुश्किल था।