31 मार्च, 2022 तक होगा पत्रकार संघ की नई कार्यकािरणी का कार्यकाल

नीरज शर्मा। नगरोटा बगवां

नगरोटा बगवां पत्रकार संघ की बैठक प्रधान नीरज दुसेजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में वर्ष भर की गतिविधियों व आगामी गतिविधियों पर चर्चा की गई। वहीं, नीरज दुसेजा ने अपना कार्यकाल पूरा होने पर अपने पद से बाहर मुक्त होने की इच्छा व्यक्त करते हुए नई कार्यकारिणी का गठन करने की अपील की, जिस नई कार्यकारिणी का कार्यकाल पहली अप्रैल, 2021 से लेकर 31 मार्च, 2022 तक होगा। इसमें सर्वसम्मति से नीरज शर्मा को प्रधान पद का दायित्व दिया गया।

उपप्रधान का दायित्व विकास सभ्रवाल व राजकुमार शर्मा को दिया गया। महासचिव स्वामी राम शर्मा को बनाया गया सचिव बॉबी गोस्वामी व कोषाध्यक्ष विचित्र भाटिया व राजन ढींगरा को कोषाध्यक्ष का कार्यभार सौंपा गया। वहीं, संघ के सलाहकार मंडल मेंअनिल भंडारी, नीरज दुसेजा, राजीव सूद, विनय सरोत्री, कुलदीप गुलेरिया, आदित्य, डॉ राजीव शर्मा, जगदीश्वर व प्रदीप बेदी को सलाहकार मंडल में स्थान दिया गया।