नशे के दुष्प्रभाव एवं निवारण हेतु लाेंगाें काे किया जागरूक

भूषण शर्मा। नूरपुर

आयुर्वेद स्वास्थ्य केंद्र ठेहड कुखेड में आज नशे के दुष्प्रभाव एवं निवारण हेतु आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अर्चना शर्मा ने लोगों को जागरूक किया। उन्होंने कहा कि कोई भी पदार्थ जो आपके दृष्टिकोण, मूड़, संज्ञान को बदलता है उसे नशा कहते हैं।

डॉक्टर अर्चना शर्मा ने बताया कि बार-बार इस का सेवन करने से इसका असर शरीर पर कम होने लगता है और पहले जितना मज़ा लेने के लिए ज्यादा नशे की जरूरत पड़ती है। उन लोगों को नशीला पदार्थ उपलब्ध न होने पर उन के शरीर में तड़प या जो तकलीफ होती है, यही नशाखोरी करने वालों के लक्षण होते हैं। डॉक्टर अर्चना शर्मा ने लोगों को बताया कि नशामुक्ति के लिए योगासन, प्राणायाम मंत्रोच्चारण से छुटकारा मिलता है।