निक नहीं मोहित रैना के साथ प्रिंयका चोपड़ा की शादी करवाना चाहते थे घरवाले

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

प्रियंका चोपड़ा आज बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक में राज करती हैं. पूर्व मिस वल्र्ड प्रियंका चोपड़ा के चाहने वालों की लिस्ट भारत के साथ साथ विदेश में भी लंबी है। प्रियंका ने अपने करियर में कई शानदार फिल्मों में काम किया और फिर हॉलीवुड की तरफ रूख किया था। देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा मे साल 2018 में पॉप सिंगर निक जोनस के साथ शादी की थी, लेकिन उनके घर वाले मोहित रैना को एक्ट्रेस के लिए पसंद करते थे। निक से शादी से पहले एक्ट्रेस ने उनको करीब एक साल तक डेट किया था। एक दूसरे को समझ के बाद ही दोनों ने शादी की थी. हालांकि, प्रियंका के घरवाले चाहते थे कि एक्ट्रेस मोहित रैना से शादी करें ।

जूम टीवी से बातचीत में प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि, उनकी मौसी कहती थीं मोहित रैना से उनको शादी करनी चाहिए। मोहित एक संस्कारी, ईमानदार और युवा लडक़े हैं। इतना ही नहीं प्रियंका की आंटी ने ये तक कहा था कि मोहित भी एक्टर हैं और प्रियंका के ही फील्ड से हैं। ऐसे में वह परफेक्ट मैच हो सकते हैं ।

मोहित का जवाब

जब मोहित रैना ने इसके जवाब में कहा गया तो उन्होंने कहा कि ये सुनना बेहद अच्छा और रोमांचक है। मोहित के अनुसार प्रियंका चोपड़ा उनकी फेवरेट एक्ट्रेस हैं। एक्टर के मुताबिक अब तो उनकी शादी हो गई, क्या कर सकते हैं। मोहित एक लंबे समय से छोटे पर्दे पर काम कर रहे हैं. लेकिन टीवी सीरियल देवों के देव में मोहित रैना ने भगवान शिव की भूमिका निभाकर इंडस्ट्री में अपनी एक नई पहचान बनाई है। इस के दौरान को स्टार रहीं मौनी रॉय के साथ उनके अफेयर की बातें भी सामने आई थीं। इस शो के बाद मोहित को उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में फैंस ने देखा था। इस फिल्म के लिए मोहित को काफी वाहवाही मिली थी। मोहित कई वेबसीरीज में भी काम कर चुके हैं। हाल ही में एक्टर कोरोना निगेटिव हुए हैं। मोहित रैना अब फिल्म शिद्दत में नजर आने वाला हैं, इसके अलावा इसके अलावा वह 26/11 मुंबई डायरीज वेब सीरीज में नजर आएंगे।