प्रियंका गांधी ने हनुमान मंदिर में टेका माथा

उज्जवल हिमाचल। डेस्क

कांग्रेस महासचिव व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा दो दिवसीय दौरे पर रायबरेली पहुंच गई हैं। यहां वह कई कार्यक्रमों में भाग लेंगी और पदाधिकारियों संग बैठक करेंगी। रायबरेली के रास्ते में लखनऊ रायबरेली सीमा पर प्रियंका गांधी ने चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेका और पुजारी से आशीर्वाद लेकर प्रसाद ग्रहण किया। बता दें कि विधानसभा चुनाव हों या फिर लोकसभा चुनाव, रायबरेली आने वाले सभी बड़े नेता चुरवा हनुमान मंदिर में माथा टेककर जीत का आशीर्वाद लेते हैं। पुजारी अनूप अवस्थी ने उन्हें पूजा करवाई। प्रियंका गांधी ने पुजारी को दक्षिणा दी। पुजारी ने प्रियंका से कहा कि संगठन मजबूत करना है और चुनाव में जीत हासिल करनी है, तो रायबरेली में आपको रहना पड़ेगा। प्रियंका गांधी ने पुजारी से वादा किया कि मैं अधिक से अधिक रायबरेली आने की कोशिश करूंगी।